संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रशासनिक विभाग द्वारा दाउदपुर थाना में नशा जांच मशीन उपलब्ध कराया गया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम ने बताया कि उक्त मशीन द्वारा नशा पान करने वालो व तस्करों की जांच में प्रशासन को काफी सहूलियत प्रदान करेगा। सरकार द्वारा प्रतिबंधित नशा सामग्री का धंधा करने वालो व उसके सेवन करने वालो को पकड़ने में यह मशीन काफी कारगर है। मिले विभागीय दिशा निर्देशानुसार इसके इस्तेमाल से अब कोई नशेड़ी नही बच सकेगा। उधर क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दाउदपुर बाजार अथवा ग्रामीण दुकानदारो को अपने चिन्हित ग्राहकों में अधिक मात्रा में मीठा और पैक डालडा की खरीद फरोख्त करने वाले ग्राहकों से उनके मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड की कॉपी लेनी अनिवार्य किया है। उन्होंने सभी दुकानदारो को मद्यनिषेध नियमों की जानकारी से अवगत कराते हुए नशा पान पर अंकुश लगाने में पुलिस को सहयोग करने की अपित की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग