पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। तमिलनाडु के कुन्नूर में विमान दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत अन्य सैन्य अफसरों की आकस्मिक मौत से मशरक प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है। गुरुवार को महावीर चौक पर महावीर मंदिर परिसर में शोक सभा का आयोजन कर कैण्डिल जला कर जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सभी ने भी शोक संवेदना जाहिर की।वही यदु मोड़ पर आर्मी कैंटीन में संचालक रंजन कुमार सिंह की अगुवाई में जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए शोक सभा आयोजित की गई। दोनों जगहों शोक सभा में जनरल रावत की अकस्मात मृत्यु को सेना और देश के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उनके द्वारा सेना में किए जा रहे बदलाव और आधुनिकीकरण पर चर्चा की। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता,बृजु सिंह, अतुल पांडेय,नंदन बाबा,ऋषि केश तिवारी, माइकल बाबा,रोहित कुमार,शिताबू कुमार,कामेश्वर कुमार,गोलू कुमार,अजित राम समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग