राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (रसूलपुर)। हेलीकॉप्टर हादसे में भारत के सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी समेत शहीद हुए 13 सैन्य अधिकारियों के सम्मान में बीजेपी की महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सह स्थानीय जिला पार्षद प्रियंका सिंह के सतासी स्थित आवास पर गुरुवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दो मिनट का मौन रखकर शहीद हुए मृतात्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बीजेपी की महिला नेत्री प्रियंका सिंह ने कहा कि सीडीएस जनरल रावत साहब एक असाधारण साहसी सैन्य पदाधिकारी थे। उनके असामयिक निधन से देश के रक्षा विभाग व देशवासियों को अपूरणीय क्षति हुई है। इस मौके पर युवा भाजपा नेता धीरज सिंह, राजेश प्रताप सिंह मुन्ना, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, उज्जवल कुमार, मिथुन कुशवाहा, विकेश कुशवाहा, अनिल सिंह, कपिल देव राम, नेताजी नंद किशोर सिंह, देव कुमार मांझी, मंजूर आलम व अन्य थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग