राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (रसूलपुर)। इसुआपुर बाजार स्थित 9 से 9 कोविड केंद्र पर गुरुवार को शिविर लगाकर कोविड के लक्की लाभार्थियों को गिफ्ट पैक दिया गया। पीएचसी इसुआपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर प्रसाद ने बताया कि केयर के तत्वावधान में राज्य स्वास्थ्य समिति पटना द्वारा कोविड के दोनों टीके ले चुके लाभार्थियों के बीच लकी ड्रा का आयोजन किया गया था। जिसमें इसुआपुर पीएचसी अंतर्गत कोरोना के दोनों टीके ले चुके कुल 11 लक्की लाभार्थियों को पुरस्कृत करना था। इसी कार्यक्रम के तहत बंपर प्राइस विनर सुनीता देवी को ब्लैंकेट कीट देकर सम्मानित किया गया। वहीं वाजदा खातून, असगरी खातून,अफसाना प्रवीण, कलावती देवी, मेघनाथ कुमार, रूबी कुमारी, संगीता कुमारी, आशा देवी, कृष्णा सहनी, शकीला बेगम को थर्मोफ्लास्क पुरस्कार स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीटीओएफ केयर डॉ रवि शंकर कुमार, बीएम अमित रंजन,स्वास्थ्य प्रशिक्षक अनिल कुमार मांझी, अमरनाथ प्रसाद,एल एस रिमझिम कुमारी, बीसी सतीश कुमार, एलभीसी ब्रजेंद्र कुमार सिंह,मनु कुमार, संजय तिवारी, बद्री नारायण सिंह, राजेंद्र सिंह, अवधेश सिंह व अन्य थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग