संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लोक महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रभुनाथ चौधरी के विरुद्ध वर्तमान प्राचार्य योगेंद्र पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में आंतरिक स्रोत की राशि का गबन,महाविद्यालय में अवैध नियुक्ति, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के वित्तीय निर्देश का उल्लंघन तथा विश्वविद्यालय व महाविद्यालय की प्रतिष्ठा गिराने हेतु षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है। वर्तमान प्राचार्य ने 20 पृष्ठ की साक्ष्य भी प्राथमिकी के साथ संलग्न किया है। पुलिस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जूटी है। पूर्व प्राचार्य के लगभग चार माह के कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता व अवैध नियुक्ति को देखते हुए महाविद्यालय कर्मियों ने आंदोलन भी किया था। जिसके बाद पूर्व प्राचार्य डॉ. चौधरी को नव गठित तदर्थ समिति की पहली बैठक में ही सर्व सम्मति से तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग