पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गंगौली गांव में गुरुवार को थाना पुलिस ने छापेमारी करतें हुए 25 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली की गंगौली गांव में शराब की बिक्री की जा रही है तो जमादार ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में छापेमारी की गई तो गंगौली गांव निवासी आत्मा सिंह पिता स्व लालू सिंह को उनके दालान से 25 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार पर प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग