पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे डोज को बढ़ावा देने के लिए वैक्सीन लगाओ ईनाम पाओ अभियान के तहत गुरुवार को पुरस्कार का वितरण समारोह आयोजित कर चयनित लोगों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चयनित 9 लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने निर्धारित तिथि से सात दिन के अंदर दूसरा डोज लेने पर लेने वालों को लॉटरी के माध्यम से पात्रता को पूरा करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी डॉ गोपाल कृष्ण ने समय पर दूसरा डोज लेने की अपील करते हुए कहा कि बिना दूसरे डोज के हम पूरी तरह कोविड से प्रतिरक्षित नहीं हो सकते। इस लिए सभी लोगाें को अपनी जिम्मेवारी समझते हुए दूसरा डोज आवश्य ले।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने कहा कि जो भी विजेता टीका लगाओ ईनाम पाओ अभियान में पुरस्कृत होते हैं उन्हें अन्य लोगों के बीच वे दूसरे टीकाकरण के प्रेरित करें। लकी ड्रॉ राज्य से निकाली गई है जिसमें पूरी पारदर्शिता भी बरती गई है। मौके पर जिला परिवार नियोजन समन्वयक राजीव रंजन,आईसीटी केयर इंडिया गुलाम हजरत, डॉ मनोरंजन सिंह, डॉ राजेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा,प्रखंड स्वास्थ्य मूल्यांकन पदाधिकारी प्रियाशु प्रकाश मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग