नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच 73 सोना चौक के समीप गुरुवार को बेलोरो गाड़ी ने एक बाइक में ठोकर मारकर फरार हो गया। जिससे बाइक सवार एक परीक्षार्थी समेत दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर में किया गया।घायल परीक्षार्थी तरैया थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी अभय राय के पुत्री नेहा कुमारी बताई जाती है। जो अपने भाई के साथ पीएनसिंह कॉलेज परसा में प्रायटिक्ल का परीक्षा देने जा रही थी, इसी बीच पीछे से एक बेलोरो ने बाइक में ठोकर मारकर फरार हो गया। इधर अमनौर मढौरा sh 104 पथ के बीच बिक्रम पुर स्कूल के समीप पीछे से आ रही बाइक ने ठोकर मारा, बाइक पर सवार एक पुरुष दो महिला बुरी तरह घायल हो गए, तीनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमनौर में हुई। घायलों अमनौर बलहा निवासी चन्द्रदीप महतो की पत्नी इंदु देवी, राम कुमार महतो की पत्नी लीलावती देवी, राम कुमार महतो बताया जाता है। वही राम कुमार महतो की दैनीय स्थिति को देख डॉ ने छपरा रेफर कर दिया।तीनो बाइक से सवार होकर खरौनी से घर लौट रहे थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग