राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन से भाजपा में शोक की लहर

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण ने जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर पर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक, सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक, ऐड-डि-कैम्‍प आदि पदकों से सम्मानित, जनरल बिपिन रावत भारत के पहले और वर्तमान रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे। उन्होंने एक जनवरी, 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया था। इससे पूर्व वे भारतीय थलसेना प्रमुख थे। तमिलनाडु में कुन्नूर के पास भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में शामिल सभी 14 में से 13 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत के निधन की भी पुष्टि एयरफोर्स द्वारा की गई। इस स्थिति को देखते हुए आई.ए.एफ के द्वारा कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, डॉ धर्मेंद्र सिंह, लालबाबू कुशवाहा, तारा देवी, राजेश ओझा, महामंत्री शांतनु कुमार,रामाशंकर मिश्र शांडिल्य ,अनिल कुमार सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, विवेक कुमार सिंह, संजय सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, गायत्री देवी, लक्ष्मी ठाकुर, विरेन्द्र पाण्डेय, आईटी सेल जिला संयोजक निशांत राज, सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मनोज कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता अमरजीत कुमार सिंह, हरि नारायण सिंह आदि ने तथा भाजपा के दोनों सांसदो तथा सभी विधायकों, पूर्व विधायकों आदि ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।