राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुरुवार को छपरा के एसडीएस पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक शोक सभा आयोजित कर भारत की तीनों सेनाओं के प्रमुख महान सिपाही बिपिन रावत शहीद, मधु रावत, बिग्रेडियर लखवीर सिंह, कर्नल हरजिन्द्र सिंह सहित 13 अधिकारियों व अधिकारियों साथ 8 दिसम्बर को लमिलनाडू में विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि सभा हुआ,जिसमे सभी लोगो ने बिपिन राउत के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाकर नमन किया। गया।
इस अवसर पर छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा किया यह दुर्घटना से पूरा देश शोक में डूबा है, यह अपूर्णीय क्षति है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अरुण कुमार सिंह जी ने कहा कि हम काबिल सेना के अधिकारीको खोना बहुत ही दुखदाई है। देश मे इन अधिकारियों का बड़ा योगदान रहा है। इस अवसर पर सभी लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दुर्घटना में मारे गए सभी सैन्य अधिकारियों के प्रति परम पिता परमेश्वर से आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी किया गया।
इस शोक सभा में प्रमुख रूप से डॉ राकेश सिंह, प्राचार्य मनोज सिंह, बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश फैशन, पूर्व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय उर्फ चौधरी बाबा, प्रो अश्वनी सिंह, किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अशोक कुमार, छपरा नगर के पूर्व महामंत्री सुनील सिंह, अति पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न चौधरी, आशुतोष बाबा आदि सहित दर्जनो प्रबुध्द लोग शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग