राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव स्थित नोनिया टोली में बुधवार की रात्रि में अचानक आग लगने से दो झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए हैं। इस अगलगी की घटना में एक मवेशी की भी जलकर मौत हो गई है। बताया जाता है कि उक्त गांव के महेश महतो और उमेश महतो के झोपड़ीनुमा घर में रात्रि में अलाव के चिंगारी से अचानक आग लग गई। आग की लपट देख झोपड़ी में सोए उमेश महतो निकल कर भागे तबतक आग विकराल रूप पकड़ लिया अभी वह कुछ समझ पाते कि दोनों झोपड़ी जलकर राख हो गई। अगलगी की घटना में कपड़ा, बर्तन, दैनिक उपयोग के वस्तु समेत नगदी जलकर राख हो गई। वहीं झोपड़ी में बंधी मवेशी की जलने से मौत हो गई है। इस अगलगी की घटना में पीड़ित व्यक्तियों का लगभग हजारों रुपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। अग्निपीड़ितों ने तरैया सीओ को एक लिखित आवेदन दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग