राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अगल-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटना में तीन महिला समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फरीदपुरा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दीपन राय, उनकी पत्नी मीना देवी, सीमा देवी, रौशन लाल घायल हो गए है। वहीं भटगाई गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मोख्तार राय, शिव कुमारी देवी, मुन्ना राय, चन्द्रदेव राय, घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में चल रहा है। पीड़ित पक्षो ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग