नई दिल्ली, (एजेंसी)। चीन की फर्टिलाइजर कंपनी से आयात होने वाले 20 हजार टन उर्वरक से लदा एक जहाज श्रीलंका सरकार ने वापस करा दिया। श्रीलंका की तरफ से खराब गुणवत्ता का हवाला देते हुए इस तरह की कार्रवाई की गई। जिसके बाद चीनी कंपनी ने अब कोलंबो पर केस कर दिया है। चीनी कंपनी ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता प्रक्रिया शुरू की है। चीनी कंपनी सीविन बायोटेक ने फर्टिलाइजर के मुद्दे के समाधान के लिए श्रीलंका के साथ ‘तर्कपूर्ण समझौता’ नहीं होने पर यह केस किया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका की नेशनल प्लांट क्वारंटाइन सर्विसेज (एनपीक्यूएस) से एक लापरवाही लेनदेन से कंपनी को हुए नुकसान और मानहानि के लिए 8 मिलियन अमेरिकी डॉलर के नुकसान की मांग पत्र भेजा था। चीनी कंपनी का श्रीलंका के खिलाफ मुकदमा करना अपने आप में दुर्लभ घटना माना जा रहा है।
कंपनी के अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में श्रीलंका को एक नोटिस जारी कर दिया गया है और मध्यस्थता की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। श्रीलंका की सरकारी कंपनी सीलोन फर्टिलाइज को चीन की कंपनी सीविन बायोटेक को भुगतान करना था। पीपुल्स बैंक आॅफ श्रीलंका के माध्यम से होने 4.9 मिलियन डॉलर का भुगतान नहीं हो सका। जिसके बाद चीन की तरफ से इस बैंक को ही ब्लैकलिस्ट कर दिया गया था। गौरतलब है कि श्रीलंका में फॉरेन करेंसी की कमी पैदा हो गई है। फॉरेन करेंसी रिजर्व को बचाने के लिए श्रीलंका की तरफ से ज्यादातर चीजों के आयात पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। जिसकी वजह से श्रीलंका में आॅर्गेनिक खाद बनाने तक के लिए रॉ मैटेरियल की कमी आ गई है। चीन की दोस्ती में डूबे श्रीलंका ने आॅर्गेनिक खाद आयात करने का फैसला किया। चीन ने आॅर्गेनिक खाद तो भेजी लेकिन इसमें एक विवाद हो गया। श्रीलंकाई कंपनी ने जब इसकी जांच की तो इसमें काफी मिलावट पाई गई।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व