वाशिंगटन, (एजेंसी)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने बुधवार को भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया। गुतारेस के प्रवक्ता ने स्टीफेन दुजारिक ने न्यूयार्क में कहा, ‘‘भारतीय सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य लोगों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर महासचिव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।’’ दुजारिक ने कहा, ‘‘उन्होंने मृतकों के परिजनों और लोगों और भारत सरकार के प्रति संवदेना जताई है।’’ दुजारिक ने कहा, आपको याद होगा जनरल रावत ने संयुक्त राष्ट्र की सेवा की थी और हम उनके कार्य की सराहना करते हैं। वह कांगो में 2008 और 2009 में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियान में नार्थ किवू ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर थे।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व