राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में शुक्रवार की शाम विवाद में एक अधेड़ की हत्या कर दी गई।मृतक स्व भुनेश्वर सिंह का पुत्र अवधेश सिंह बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार पट्टीदारी के विवाद में कहासुनी से शुरू हुआ मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। अवधेश सिंह को अकेले पाकर पट्टीदारों ने तलवार और गरसा से बुरी तरह जख्मी कर दिया।जिसके बाद लोगों ने उन्हें स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया, लेकिन तबतक जख्मी ने दम तोड़ दिया। खबर प्रेषण तक शव अस्पताल परिसर में भी स्ट्रेक्चर पर पड़ा था।परिजनों की दहाड़ से माहौल गमगीन हो गया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग