पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली गांव में गुरुवार की रात बाइक दुर्घटना में गोपालगंज जिले से अपने नाना के यहा आया लड़का बाइक की टक्कर में घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र करसघाट गांव निवासी मंटू प्रसाद का 8 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई। वह अपने नाना के यहां बहरौली नारायण प्रसाद के यहां आया हुआ है।वही गांव में सड़क पर बाइक से टक्कर हो गई जिसमें वह घायल हो गया। घटना में उसी रास्ते जा रहे बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने घायल को इलाज के लिए मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। मौके पर मुखिया अजीत सिंह ने घायल को सदर अस्पताल छपरा भेजवाने में मददगार साबित हुएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग