पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के बहरौली पंचायत के पंचायत भवन के पास मकान के कमरें में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत कपड़ा,खाने का सामान समेत पच्चीस हजार रुपए नगदी जलकर राख हो गए। मामलेे अग्निकांड पीड़ित की पहचान बसंत गिरी पिता स्व सुरज गिरी के रूप में हुई। घटना में बताया गया कि गुरूवार की रात कमरें में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर घर वालों के हल्ला मचाने पर आसपास के लोगों ने पहुंच आग पर काबू पाया। आग से कुछ ही महीने पहले लड़के की शादी में मिलें पलंग, फ्रीज, वासिग मशीन, आलमीरा, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, कुलर, मोबाइल,पंखा, कपड़ा समेत पचीस हजार नगदी के साथ कमरें में रखा घरेलू सामान जल गया। घटना की सूचना मिलते ही बहरौली मुखिया अजीत सिंह, वार्ड प्रत्याशी किरण सिंह ने पहुंच अग्निकांड पीड़ित का हाल चाल जाना और सांत्वना दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग