पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव में शुक्रवार को पुलिस को शराब की सुचना दे पकड़वाने का आरोप लगा गाली गलौज करने मे जम कर मारपीट हो गई जिसमें आधा दर्जन महिला पुरुष गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराएं गये। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजेश कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर दो को सर पर लगें गहरे जख्म की वजह से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान कवलपुरा गांव निवासी सुरेंद्र महतो का 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार, राकेश महतो का 24 वर्षीय पत्नी रिंकू देवी, फुलेन्द्र महतो की 45 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी, रंगलाल महतो की 50 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी, रंगलाल महतो का 25 वर्षीय पुत्र प्रह्लाद कुमार के रूप में हुई। घटना में एक पक्ष ने बताया कि दो दिन पहले पड़ोसी शराब के साथ कार के समेत मशरक थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार हुआ था उसी में पकड़वाने का आरोप लगाकर मारपीट हो गयी वही दूसरे पक्ष ने बताया कि उनका जमीन हैं उसी में बीज बुआई की जा रही थी कि पड़ोसी द्वारा जबरदस्ती कब्जा जमाया जा रहा था कि उसी को रोकने में मारपीट हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों के द्वारा थाना पुलिस को सूचना देने की बात बताई गई। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग