पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के दुमदुमा मे अवस्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी, बहरौली मुखिया अजीत सिंह, सेवानिवृत्त प्राचार्य नन्द किशोर सिंह ने शुक्रवार को विधिवत फीता काट कर किया। नये भवन का उद्घाटन बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह को करना था पर आवश्यक कार्य की वजह से उनका आने का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इस अवसर पर पंकज कुमार सिंह,अखिलेश्वर सिंह,सुरेश सिंह अवकाश प्राप्त शिक्षक,शिक्षक विजय सिंह सहित विद्यालय की छात्र-छात्राएं और ग्रामीण उपस्थित रहें। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी ने कहा कि नए भवन में पर्याप्त जगह की व्यवस्था होने से अब छात्रों के बैठने की जगह की समस्या से निजात मिलने के साथ-साथ अब सभी छात्र मन लगाकर पढ़ें और नियमित रूप से स्कूल आए।वही उन्होंने शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से निर्वहन कर बच्चों को शिक्षा दे। मौके पर बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने कहा कि शिक्षा जीवन का सबसे अनमोल रत्न हैं इसे कोई नष्ट नही कर सकता है इसलिए सभी पढ़ें और क्षेत्र का नाम रौशन करें। वही उन्होंने सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर कर सभी विद्यालयों में बच्चों के अनुपात में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को कैसे मिले इस पर परिजनों को भी सोचना होगा बच्चे पढ़ें और आगे बढ़े यह सभी की इच्छा रहती है इसलिए गांवों के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और शिक्षा पर उनकी भी नजर होनी चाहिए तब जाकर बेहतर शिक्षा मिल सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग