बनियापुर में 60 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
बनियापुर(सारण)। वाहन चेकिंग के क्रम में बनियापुर पुलिस ने 60 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया।एसआई अजय कुमार सिंह के स्वलिखित बयान पर स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे बताया गया है कि एनएच 331 पर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर नहर पुल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। तो वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया। जहाँ बाइक पर लदे 60 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति ने पुछताक्ष के क्रम में अपनी पहचान कोपा थाना क्षेत्र के चौखरा निवासी गोविंद बीन बताया है। जिसके बाद शराब और बाइक को ज़ब्त कर थाने लाया गया। वही धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग