मारपीट में वृद्ध जख्मी, आधा दर्जन के खिलाफ एफआईआर
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों द्वारा बृद्ध को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमे आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। मामला थाना क्षेत्र के बेरुई गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित लालबाबु सिंह ने बताया है कि दरबाजे पर पहुँच गांव के ही प्रिंस कुमार,हरिकिशोर सिंह,सजन कुमार,राजन कुमार सहित आधा दर्जन लोग पहुँच गाली-गलौज करने लगे।जिसका विरोध करने पर चाकू एवं लाठी-डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग