के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सुरक्षित शनिवार के तहत शनिवार को उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर में छात्र छात्राओं को प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों द्वारा अनियंत्रित हाथी से सुरक्षा के उपाय बताए गए। इसमें बताया गया कि ग्रामीण इलाकों में हाथी के पहुंचने पर उससे सुरक्षा हेतु डंडे में कपड़ा आदि लपेट कर उसे मशाल की तरह बना लेना चाहिए। हाथी दिखाई देने पर इस मशाल को जलाकर घरों के बाहर लगाने से हाथी नजदीक नहीं आएगा।। मशाल की इस आग को देखकर हाथी दूर भागता है। इस गतिविधि में शिक्षक दिग्विजय गुप्ता, कमल कुमार सिंह, अनिता पांडेय, सोनाली नंदा, विभा कुमारी आदि के अलावा स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग