राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। पंचायत आम निवार्चन 2021 के मदेनजर स्वच्छ व शान्तिपूर्ण चुनाव संपन्न करानें को ले सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सारण के निर्देश के आलोंक में खैरा थाना क्षेत्र का मकसुसपुर टोले बलुआपर मुर्गी फार्म से शुक्रवार को खैरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.पुलिस ने छापेमारी कर 280 लीटर कच्चा स्प्रिट व 22 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उक्त युवक उक्त गाँव निवासी सुरेश राय का पुत्र विकास कुमार बताया जाता है। वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि सारण एसपी संतोष कुमार के दिशा निर्देश में छापेमारी की गई है जिसमे 280 लीटर कच्चा स्प्रिट व अंग्रेजी शराब 375 एमएल की 48 पीस व 175 एमएल की 24 पीस बरामद किया गया है। साथ ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।वहीं चार धंधेबाज पर प्रथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम में बिजेंद्र प्रसाद, रबिन्द्र कुमार, सुनील कुमार, जावेद इकबाल, शत्रुधन प्रसाद यादव सहित अन्य शामिल थे। वहीं उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग