प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी प्रशासनिक कार्यालय, स्नातकोत्तर विभाग एवं महाविद्यालय 12 दिसंबर एवं 19 दिसंबर को भी खुले रहेंगे। इस आशय के निर्देश जेपीयू के कुलसचिव डॉ आर पी बबलू के द्वारा पत्र के माध्यम से जारी कर दिया गया है। पत्र में कुलपति डॉ फारूक अली के आदेश से कुलसचिव डॉ आर पी बबलू ने सभी स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यो तथा विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों को सूचित किए हैं कि उक्त तिथि को सभी कार्य सुचारू रूप से होंगे तथा विश्वविद्यालय सभी विभाग एवं सभी महाविद्यालय खुले रहेंगे। इस छुट्टी के दिन कार्य करने के लिए किसी अन्य दिन इस छुट्टी के लिए क्षतिपूर्ति अवकाश दी जाएगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग