प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शनिवार को आर एस ए के कार्यकर्ताओं के द्वारा जयप्रकाश विश्वविद्यालय कैंपस के गेट पर विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने के बाद छात्र नेताओं के द्वारा कहा गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन स्नातक प्रथम खंड में जो राज्य सरकार के द्वारा इस सत्र में सीट बढ़ोतरी की गई है, उस सीट पर नामांकन लेने को लेकर थोड़ा सा भी सजग नहीं है। हजारों छात्र -छात्रा नामांकन के लिए भटक रहे हैं। पीजीआरसी की बैठक 2 माह से अधिक हो गया लेकिन अभी तक पत्र निर्गत नहीं किया गया। बार-बार संगठन के नेताओं को विश्वविद्यालय प्रशासन आश्वासन देता है। शोध छात्र- छात्राओं का अभी तक यूजीसी के नए गाइडलाइन के अनुसार एक्सटेंशन शोध ग्रंथ जमा करने हेतु पत्र निर्गत नहीं किया गया है। जो शोध छात्र- छात्रा अपना शोध ग्रंथ जमा कर चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन जानबूझकर एक ही विश्वविद्यालय में जांच हेतु शोध ग्रंथ भेजा जा रहा है। संगठन के द्वारा आंदोलन करने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा प्रत्येक महाविद्यालय में शौचालय एवं कॉमन रूम के साफ-सफाई के लिए निर्देश दिया गया था लेकिन अभी तक किसी भी महाविद्यालय में शौचालय को साफ नहीं कराया गया। कॉमन रूम की व्यवस्था सही ढंग से नहीं की गई। बार-बार विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिया जाता है कि करवाई होगा लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल बरगलाया जाता है। एफिलिएटिड महाविद्यालयों में नामांकन शुल्क छात्राओं एवं एससी एसटी छात्र से भी नामांकन शुल्क लिया जा रहा है। जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। सारे तथ्य एवं सबूत देने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन कोई भी कार्रवाई नहीं करता है। विगत 6 माह से अधिक हो गया छात्र संकाय का अध्यक्ष का पद खाली ।इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन अपना मौन धारण किए हुए हैं। एकेडमिक खेल गतिविधि से लेकर सांस्कृतिक गतिविधि तीनों ठफ़ है। इसके लिए संगठन चरणबद्ध आंदोलन प्रारंभ करेगा ।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संरक्षक मनीष पांडेय मिंटू, विवेक कुमार विजय, अमरेश सिंह राजपूत, सहसंयोजक विकास सिंह सेंगर, पृथ्वी चंद विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष आशीष यादव उर्फ गुलशन यादव, राम जयपाल महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, अमित कुमार, मुंन्ना कुमार, रौशन कुमार सिंह, राजन कुमार, अरमान खान, विवेक कुमार गोलू, अमरेश, राहुल यादव, छोटु कुमार, राहुल कुमार सिंह, रूपेश कुमार यादव, समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग