प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एन सी सी 7 बिहार बटालियन के एन सी सी कैडेटों ने जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो फारुक अली की अध्यक्षता में शहर के थाना चौक से नगरपालिका चौक तक कैंडल मार्च निकाला। पुनः थाना चौक पर समाप्त हुआ।थाना चौक पर कुलपति ने मार्च को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत बहुत ही कर्मठ एवं ईमानदार सेना के आफिसर थे। पूरे सेवा काल में जनरल रावत पर कभी भी किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा। वे बेदाग छवि के सेना के अधिकारी थे। इस कार्यक्रम के आयोजन में कैप्टन डा विश्वामित्र पान्डेय की बहुत बङी भूमिका रही। इस अवसर पर मनोज कुमार,एन, डॉ संजय कुमार एन ओ राजेन्द्र महाविद्यालय, जेपीयू के कुलसचिव डॉ रवि प्रकाश बबलू, सीसीडीसी प्रो हरिश्चन्द, प्रो अनिल कुमार सिंह, डॉ सर्फराज अहमद , सूबेदार चन्द्रशेखर शर्मा, नायब सूबेदार लतीफ अहमद, हवलदार शिव किशोर सिंह, हवलदार केशव कुमार, हवलदार मनोज कुमार, हवलदार अंजुम कुमार, लक्ष्मण पासवान अमित कुमार आदि भी कैंडिल मार्च मे भाग लिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग