राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ट्रैक्टर लेकर चिमनी पर जा रहे चालक को मारपीट कर जख्मी करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित चेतन छपरा निवासी व चालक संदीप प्रसाद ने बताया है कि चेमनी पर जा रहे थे। तभी पूर्व से घात लगाए छतवा कला निवासी प्रमोद यादव, जितेंद्र यादव, मैनेजर यादव, मुकुरधुन यादव, बिनोद यादव सहित आधा दर्जन लोग रास्ते मे घेरकर गाली- गलौज करने लगे।तथा विरोध करने पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला कर दिए।जिससे मेरा सर फट गया और मैं बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस दौरान नामजदों ने मेरे पॉकेट में रखे दस हजार रुपये और मोबाईल भी छीन लिया। जिसकी सूचना मेरे द्वारा चिमनी मालिक को दी गई तो उनका भतीजा बाइक से पहुँचा।जिसके बाद नामजदों ने उनके साथ भी मारपीट करते हुए गले से सोने का चेन छीन लिया और धमकी देने लगे कि चिमनी चलानी है तो रंगदारी देनी पड़ेगी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग