राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए 60 लीटर देशी शराब बरामद किया। वहीं एक धंधेबाज पकड़ा गया। जबकि अन्य चार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मरीचा में सतेंद्र मांझी एवं राहुल मांझी द्वारा घर के पीछे शराब की विक्री की जा रही है। जहाँ त्वरित कारवाई करते हुए छापेमारी की गई तो पुलिस को देख कुछ लोग भागने लगे। जिसमें से बल के सहयोग से सतेंद्र मांझी को पकड़ लिया गया। जबकि राहुल मांझी भागने में सफल रहा।तलाशी के क्रम में नामजद के घर के पीछे से 30 लीटर शराब बरामद किया गया। वही बंगालीपट्टी में मंजन देवी के घर से 15 लीटर और पिंडरा में हीरालाल राम एवं संजीव राम के घर से 15 लीटर शराब बरामद किया गया।एक को छोड़कर सभी धंधेबाज भागने में सफल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग