पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के शिउरी मध्य विद्यालय में पदस्थापित प्रधान शिक्षक सत्येन्द्र प्रसाद एवं प्रखण्ड शिक्षिका गीता कुमारी का प्रथम पुत्र रोहित रंजन आर्मी ऑफिसर पासिंग आउट में सफलता प्राप्त किया। शुक्रवार को जैसे ही ये खबर विद्यालय एवं गाँव मे पहुँची बधाई देने वाले घर पहुँचने लगे। दो दिन पूर्व देश के प्रथम सीडीएस विपिन रावत के मौत पर शोक व्यक्त करने वाले परिजनों को जैसे ही आर्मी लेफ्टिनेंट में रोहित के पासिंग आउट की खबर मिली लोग खुशी से झूम उठे। देश सेवा का जज्बा परिजन, ग्रामीण एवं युवाओं में दिखा। सीमावर्ती बैकुंठपुर के उसरी गाँव निवासी शिक्षक दंपती का ऑफिसर पुत्र रोहित रंजन दो भाइयों में बड़ा है। जिसकी प्रारंभिक शिक्षा गाँव मे हुई उसके बाद कक्षा 9 से सैनिक स्कूल हथुआ गोपालगंज में पढाई की। रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं बचपन से देश सेवा के भरपूर जज्बे को बताया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग