पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना परिसर में शनिवार को सीओ ललित कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया। जहां दो नये फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। हालांकि जनता दरबार में सबसे ज्यादा जमीन से सम्बंधित मामलों की शिकायत दर्ज कराई गयी। इधर जनता दरबार में आये फरियादियों की समस्यायें सुनने के बाद सीओ ललित कुमार सिंह ने सभी मामलों की जांच कर शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिया। बता दें कि सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह में थाना क्षेत्र के गांवों में भूमी विवादों के निपटारे के लिए शनिवार को सीओ व थानाध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन कर छोटे-छोटे मामलों का निष्पादन करना है।जिसके आलोक में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जनता दरबार मे 2 नये मामले आए वही पुराने 9 मामले लम्बित थे।सुनवाई करते हुए नये मे 1 मामलों का निष्पादन किया गया वही पुराने में भी 1 का निष्पादन किया गया वही और मामलों को जांच पड़ताल के लिए रखा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग