पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखण्ड स्तरीय दिव्यांग लेखन चित्रकला में अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को मशरक बीआरसी में शनिवार को सम्मानित किया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी ने छात्र हर्ष कुमार एवं छात्रा आंचल कुमारी को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर समारोह में समान्नित किया गया। शिक्षा पदाधिकारी ने प्रतिभागियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि चुनौती को अवसर में बदलने वाला ही इतिहास रचता है। दिव्यांग छात्र छात्राओं को सभी शिक्षक पढाई के साथ विद्यालय के अन्य गतिविधियों में शामिल होने का भरपूर मौका दे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग