राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के निजी वाहन चालक प्रमोद कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ने पर एकमा के निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया गया। निजी चालाक की तबियत बिगड़ने की जानकारी पाकर सांसद श्री सिग्रीवाल स्वास्थ्य की स्थिति जनाने के लिए एकमा स्थित नर्सिंग होम में पहुंचे। परिजनों ने बताया कि 7 दिसंबर को छपरा के एक निजी नर्सिंग होम में हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। जिसके बाद 8 दिसंबर को सकुशल नर्सिंग होम से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद 10 दिसंबर को अचानक चालक की बैचेनी बढ़ने लगी। जिसके बाद एकमा पटना नर्सिंग होम में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहां डॉ एस कुमार ने बताया कि उनको ब्रेन हेमरेज हुआ है। इस मौके पर भाजपा नेता चैतेन्द्रनाथ सिंह, अविनाश चंद्र उपाध्याय, बंटी ओझा, बिरेश सिंह, चितरंजन सिंह, व्यास जी, मुकेश कुमार सिंह, प्रदीप आदित्य पप्पू, गौरव सिंह किशन आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग