राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सेक्सुअल हार्मोंस बढ़ने के कारण एग्रेसिव हरकत कर रहा था हाथी: डॉ अमित कुमार

राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान के पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार ने बताया कि हाथी के पानी वाले क्षेत्र से सूखे बाग में पहुंचने पर हाथी के स्वामी की स्वीकृति से सुबह आठ बजे ट्रेंगुलाईज किया गया। 9:30 बजे रिवाइवल इंजेक्शन देकर नॉर्मल किया गया। हालांकि पूरी तरह से हाथी के नॉर्मल स्थिति में आने में लगभग 8 से 10 दिन का समय लग सकता है। जबतक कि वह महावत की बात न समझने लगे तब तक वह पूरी तरह से नॉर्मल नहीं है। उन्होंने बताया कि हाथी के सेक्सुअल हार्मोंस में काफी वृद्धि हो जाने के कारण एग्रेसिव नेचर प्रदर्शित कर रहा था। उन्होंने बताया कि हाथी के बॉडी में सेक्सुअल हार्मोन्स की मात्रा 10 से 15 एमएल/डीएल होना चाहिए। जो बढ़ करके 107 एमएल/डीएल हो जाने से एग्रेसिव नेचर जैसा व्यवहार करने लगता है। इसे नियंत्रित करने के लिए उसे इंजेक्शन लगाया गया है।