राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के रसूलपुर बाजार में माता सती स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाल कर हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सीडीएस विपिन रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए। यह कैंडल मार्च भजौना मोड़ से शुरू हुई, जो छपरा-सिवान नेशनल हाईवे से सोनरपट्टी गली, सब्जी मार्केट होते हुए पुनः राजेंद्र स्मारक के पास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इस आयोजन में माता सती स्पोर्ट्स क्लब एवं नवयुवक संघ रसूलपुर के कौशल मिश्रा, सुनील दुबे, भूपेश दुबे, विश्वजीत दुबे धुमल, संतोष दुबे, अखिलेस तिवारी, विकास ठाकुर, अनूप दुबे, आशीष, रवि कुमार, मनजीत कुमार, गोविंदा कुमार, मुकेश कुमार, शकील खान, सरफुद्दीन, राहुल कुशवाहा, आकाश कुमार माली, राहुल प्रसाद ब्याहुत, अमित गिरी आदि अन्य नौजवानों ने बिपिन रावत अमर रहें आदि नारे लगाए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग