राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव निवासी स्व मनदेव चौबे के 45 वर्षीय पुत्र रमेश चौबे का झारखंड के सिमडेगा जिला में विगत दिन सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत के बाद शनिवार को एम्बुलेंस से जब उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रमेश चौबे रायपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में मेकेनिक का काम करते थे। जो कम्पनी के किसी काम को लेकर झारखंड आये हुए थे। जहा विगत शुक्रवार को सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के जामपानी पुल के समीप वाहन नही में गिर पड़ा जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसमे उनके साथ तीन घायल हो गए थे। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही पत्नी सुनीता देवी देवी बदहवास हो कर गिर पड़ी।मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है जिनका रो रोकर बुरा हाल बना है। चीख-चीत्कार से देखते ही देखते पूरा माहौल गमगीन हो गया। पुत्र व पुत्री की हृदयविदारक चीत्कार से सबकी आंखे नम हो गई। वही पंचायत के मुखिया राजेश कुमार पांडेय समेत पड़ोसी लोगो ने शोक संतप्त परिजन के घर पहुंच कर ढाढस बढ़ाया। बताते चलें कि रमेश अपने छोटे भाई के साथ रायपुर में रहते थे। देर शाम को ताजपुर स्थित सरयु नदी के घाट पर मृतक का दाह संस्कार किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग