राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर बाजार पर शुक्रवार को छपरा-सिवान मुख्य मार्ग के किनारे खड़ी एक बाइक को चोरों ने चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार भरवलिया गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह अपनी बाइक लॉक कर एक मिठाई दुकान पर गए ।कुछ ही देर बाद जब वे घर जाने के लिए बाइक के पास आये तो उनकी बाइक अपने खड़े स्थान से गायब थी। उन्होंने काफी खोजबीन किया। लेकिन बाइक का कोई पता नही लग पाया। इस संदर्भ में वाहन मालिक ने दाउदपुर थाना में लिखित शिकायत देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है। वही आये दिन बाजार से बाइक की बढ़ती चोरी की घटना से स्थानीय व्यवसायी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो में चिंता का विषय बन रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग