राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। देश के तीनों सेनाओं के प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत,उनकी धर्मपत्नी मधु रावत समेत अन्य अधिकारियों की बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में आकस्मिक निधन के बाद शुक्रवार की शाम को दाउदपुर बाजार स्थित शिवमंदिर में नव निर्वाचित युवा मुखिया अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा सह कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोगो ने कैंडिल मार्च निकालकर उनको श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि व्यक्त की। कैंडिल मार्च शिवमंदिर प्रांगण से होते हुए सेंट्रल पब्लिक स्कूल व बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुआ। श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। सीडीएस बिपिन रावत जी समेत अन्य अधिकारियों का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। देश उनके अदम्य साहस व वीरता को कभी नही भूल पायेगा। देश ने आज एक कुशल यौद्धा,अद्भुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया है। हृदयविदारक खबर से आज पूरा देश स्तब्ध है। देश की सुरक्षा के प्रति उनका योगदान हम कभी नही भूल पाएंगे। इस मौके पर विवेक कुमार सिंह, राकेश सिंह,असलम,सुशील कुमार,प्रियांशु सिंह,अनिकेत पाठक ,निखिल कुमार,रवि कुमार समेत सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग