राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।जहाँ मुख्यमंत्री सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत चेतना सत्र के बाद बच्चों को विभिन्न आपदाओ से बचाव से संबंधित घर से विद्यालय तक विभिन्न मौसमो मे सुरक्षित रहने की जानकारी दी जाती है।आज के कार्यक्रम मे सर्दी के मौसम् मे अपने आपको कैसे सुरक्षित रखे जानकारी दी गयी। इस क्रम मे मध्य विद्यालय सरेया हरदी टोला, बेसिक स्कूल बलुआ, मध्य विद्यालय पितौरी, मध्य विद्यालय हरपुर मध्य विद्यालय पैगम्बरपुर मध्य विधालय सरेया, मध्य विद्यालय पूछरी सहित सभी विद्यालयों मे सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग