राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के परौना गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों में रामप्यारी देवी, शेखर रावत व उनकी पत्नी शामिल है। घायलों का उपचार तरैया रेफरल अस्पताल में किया गया है। इस संबंध में पीड़ित महिला रामेश्वर रावत की पत्नी रामप्यारी देवी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दीपक रावत, रिंकू देवी, प्रभा देवी, किरण देवी, राकेश रावत जबरदस्ती उसके जमीन में घर बना रहे थे। विरोध करने पर सभी लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। बचाने आए शेखर रावत व उनकी पत्नी तो उन्हें भी दाब से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मारपीट के दौरान कान से सोने की बाली नोंच लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग