राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल ने भुईली गांव के चंवर में छापेमारी कर 150 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक को जब्त कर दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया। बताया गया है कि गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान भुईली गांव निवासी हरेराम सिंह व राजकिशोर सिंह के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्करों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग