राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। भारतीय सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी सीडीएस बिपिन रावत ,उनकी पत्नी मधुलिका एवं 12 अन्य सैनिक स्टाफ का तमिलनाडु मे हेलीकॉप्टर दुर्घटना से मृत्यु होने पर बनियापुर मे देश भक्तों ने पूरे बाजार से प्रखंड मुख्यालय तक कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शनिवार के संध्या मे किया।सभी देश भक्तों ने अपने अपने हाथों में तिरंगा और मोमबत्तियां जलाएं हुए शहीद सैनिक अमर रहे, जनरल बिपिन रावत अमर रहे, भारत माता की जय जय कार के नारों से पूरा बनियापुर बाजार गूंज उठा. बनियापुर के दुकानदारों ने कैंडल मार्च में खड़े होकर अपना-अपना हृदय से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया . श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने वालोे ने एनडीए सरकार पर सैनिकों के आतंकी हमले एवं हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे जाने पर सरकार के मानसा और सुरक्षा पर कई गंभीर सवाल खड़े किए. वक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब इस देश के सैनिक और सैन्य प्रमुख ही सुरक्षित नहीं है तो देश कैसे भला सुरक्षित हाथों मे हो सकता है?सभी ने एक स्वर में इस दुर्घटना का उच्च स्तरीय जांच कर सही रिपोर्ट देश की जनता के सामने रखने का एनडीए सरकार से अपील किया. कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने वालों में मुख्य रूप से डॉ शिव नारायण सिंह पटेल विक्रम चौधरी पत्रकार डॉ अल्ताफ हुसैन भुवनेश्वर सिंह, चंदन चमार अजय कुमार,सोनू बादशाह श्री भगवान राम मिथिलेश चौधरी विनोद सिंह राजेश रावत उपेंद्र चौधरी शमशाद अली शंकर साह आदि सैकड़ों देश भक्तों ने श्रद्धांजलि अर्पित किए।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग