नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार मतदाताओ ने अधिक से अधिक युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है,जिससे 75 फीसदी युवा ही बिभिन्न पदों पर जीत दर्ज किए हुए है।अमनौर के धर्मपुरजाफर पंचायत से एक 26 वर्षीय अविवाहित युवक रणधीर कुमार 1284 मत पाकर जिला के सबसे कम उम्र के सरपंच बनने का गौरव प्राप्त किया है।ऐसे इनका योग्यता बीएससी है,प्रखण्ड के राजद के मीडिया प्रभारी भी है।मतदाता इन्हें शिक्षित समाजिक सुयोग्य होने के कारण इन्हें चयन किया ।नव निर्वाचित युवा सरपंच रणधीर कुमार ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद व विश्वास के साथ मुझे,न्याय प्रिय समझा, मुझे चयन किया,मैं संबिधान के आलोक में पंचायत के न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनायेगे,जिससे पंचायत में अमन शांति कायम रहे।वही राजद के जिला अध्यक्ष सुनील राय ने युवा सरपंच को जीत के लिए बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग