पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने जानकी चौक सारंगपुर स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़ नकदी सहित हजारो रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार भोरहा गांव निवासी दीनानाथ मिश्र को इस चोरी का पता तब लगा जब रविवार की अहले सुबह बस पकड़ने के लिए कुछ ग्रामीण जानकी चौक पहुँचे। दुकान के टूटे ताले एवं बिखड़े सामान को देख ग्रामीणों ने उन्हें सूचित किया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोरो ने दुकान के गल्ले में रखे दो हजार रुपये नकद के अलावे दुकान के कीमती सामानो की चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है। ठंढ़ बढ़ने के साथ ही थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं से दुकानदारों एवं ग्रामीणों में भय व्याप्त है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग