पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच- 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन रेलवे ढाला के पास रविवार की सुबह साइकिल से दुध देने जा रहे वृद्ध दुधिया को अनियंत्रित गैस वाहन ने रौद डाला जिसमें वृद्ध दुधिया गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां वृद्ध की पहचान कर्ण कुदरिया गांव निवासी स्व राजा राय का 60 वर्षीय पुत्र अभिलाख राय के रूप में हुई। घटना में घायल का ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीफ इकबाल ने घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार कर पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त देख बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गैस वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। घायल के परिजन ने बताया कि वृद्ध दुध देने जा रहे थे तभी साइकिल को गैस वाहन ने रौद डाला जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग