शिक्षक के बाइक की डिक्की से 15 हजार रुपए समेत कागजात गायब, पुलिस से की शिकायत
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर अवस्थित भारतीय स्टेट बैंक से रूपये निकालकर घर जा रहें शिक्षक के मोटरसाइकिल की डिक्की से रूपया गायब हो गया। मामला है कि कुम्हैला गांव निवासी सर्वेश्वर ओझा जो उत्क्रमित मध्य विद्यालय सौनौली में हिन्दी के शिक्षक हैं। गुरूवार की दोपहर को करीब स्टेट बैक चैनपुर से 15 हजार रूपया निकाल कर मशरक बाजार में दुर्गाचौक के पास भुजा खरीदने के लिये अपनी मोटर साइकिल खड़ा कर के भुजा खरीद कर भुजा डिकी में रखने के लिये खोला तो देखा कि डिक्की से बैग सहित बैंग, पासबुक, आवश्यक कागजात, रुपया नही है।मामले में थाना पुलिस को सूचना थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग