संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मनिकपुरा पंचायत के सोहई शाहपुर बसुधा केंद्र पर सोमवार को शिविर लगाकर पांच दर्जन उपभोगताओं के बीच उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर, चूल्हा, रेग्युलेटर, पाइप का निःशुल्क बितरण किया गया। शिविर का आयोजन एच पी आहान एजेंसी दाउदपुर के सौजन्य से किया गया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि सभी लाभुकों का पूर्व में आवेदन जमा कराया गया था। निःशुल्क चूल्हा एवं अन्य सामग्री प्राप्त कर लाभुक महिलाएं काफी प्रसन्न दिखी। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व उपप्रमुख नीरज सिंह,पैक्स अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सत्येंद्र शर्मा, संजीत शर्मा, राहुल सिंह, अरविन्द सिंह, मंटू सिंह, दीपेश सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग