संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मजार पर पूजा करने आये व्यक्ति की स्पलेंडर बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा लिया। मामला बनियापुर मुख्य बाजार के समीप स्थित परसा पीर बाबा मजार का है। पीड़ित थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव निवासी बच्चा सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें बताया है कि अपनी पत्नी के साथ मजार पर पूजा करने गए थे। जहाँ मजार के बगल में ही सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर पूजा करने चले गए। कुछ देर बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग