संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी की नीयत से नबालिक किशोरी के अपहरण के मामले में किशोरी की मां ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के भूपति नगर थाना क्षेत्र के जलडुमरा निवासी ने बताया है कि वर्तमान में मैं बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार पर रहती हूँ। जहाँ मेरे साथ मेरी बारह वर्षीय पुत्री शांतुना भी साथ रहती है। इस दौरान खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर कोरेया निवासी अमन कुमार अपने मित्र विनोद राय एवं छठु कुमार के सहयोग से शादी की नीयत से बहला- फुसलाकर भगा लिया है। अमन कुमार पूर्व में भी मेरे मोबाइल पर बातचीत करता था। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग