नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। बिहार में कोरोना का खतरा फिर मंडराने लगा है।पिछले 24 घण्टे में कोरोना के 23 नए संक्रमितों के मिलने से स्वस्थ्य बिभाग के साथ सभी के नींद उड़ गई है,बढ़ते कोरोना को देखते हुए सोमबार को प्रखण्ड मुख्यालय के समक्ष बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने मास्क जांच अभियान शुरू किया।सैकड़ो लोग रास्ते से गुजरे दुर्भाग्य है कोई मास्क नही लगाए हुए थे,लोग कोरोना के भय से इस तरह मुक्त दिखाई दे रहे है जैसे यह हमारी समाप्त हो गई हो,लोग हाट बाजार शादी समारोह में भय मुक्त होकर भीड़ के साथ घूम रहे है।बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप ने बताया कि अभी कोरोना गया नही है,अपना बचाव ही कोरोना का दवा है,लोगों से आग्रह किया कि भीड़ से बचे,मास्क व सेनिटाइजर का उपयोग करे।मास्क जांच के दौरान बीडीओ ने दस लोगो का चालान काटा मास्क लगाने की हिदायत दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग