पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत अवस्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को भिखारी ठाकुर के जीवन पर आधारित एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई।जिसमें राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।इस प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रतिभागियों में से सर्वोत्तम प्रतिभागियों के चयन के लिए गठित त्रिसदस्यीय निर्णायक मंडल में संजय कुमार सिंह,विजय कृष्ण त्रिपाठी, रामप्रवेश पंडित और प्रभात चन्द्र भूषण शामिल थे।विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा नवम की छात्रा स्वाति कुमारी प्रथम,पलक कुमारी द्वितीय और शालू कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की।इस प्रतियोगिता में से चयनित तीन प्रतिभागियों को प्रखण्ड स्तर पर 14 दिसंबर को आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित होना होगा,जहां से एक प्रतिभागी का चयन कर 15 दिसंबर को जिला विद्यालय,छपरा में आयोजित प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए भेजा जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग